फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल भाई से मिलने पटना पहुंचे पंकज त्रिपाठी, कुल्हाड़ी से हमले में हुए थे जख्मी; अब कैसी है तबीयत?

Tue, 23 Jun 2026 09:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने बड़े भाई से मिलने के लिए बिहार के पटना पहुंच चुके हैं। बताया जाता है कि वह अपने बड़े भाई के साथ कुछ दिन पटना में रहेंगे। उनके भाई हाल ही में एक हमले में घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई के ऊपर हमले वाले मामले में नई अपडेट आई है। बिहार के गोपालगंज में जमीन विवाद मामले में अभिनेता के भाई विजेंद्रनाथ तिवारी के ऊपर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब पंकज त्रिपाठी अपने बड़े भाई से मिलने के लिए पटना पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

कैसी है विजेंद्रनाथ तिवारी की तबीयत?
परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि पंकज अपने भाई के पास रहने के लिए पटना पहुंच गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने परिवार के एक करीबी व्यक्ति के हवाले से लिखा 'पंकज अपने भाई से मिलने पटना पहुंच गए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए वे अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि विजेंद्र नाथ को कई चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर है और जान को कोई खतरा नहीं है।

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
पटना किया गया रेफर
ख्याल रहे कि गोपालगंज के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल विजेंद्रनाथ तिवारी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।

क्यों हुआ हमला?
पुलिस के अनुसार, यह हमला पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में आरोपी के पिता को जेल जाना पड़ा था। पुलिस का कहना है कि पिता के जेल जाने के बाद आरोपी ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी के भाई का इलाज जारी - फोटो : Amar Ujala
24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार और माधोपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें