पंकज त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया
उन्होंने खुलासा किया है कि वह इससे बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पंकज त्रिपाठी ने बॉक्स ऑफिस क्लैश पर अपनी राय साझा करते हुए कहा, "मैं सिर्फ एक्टिंग के अलावा और किसी चीज पर ध्यान नहीं देता। अगर चार फिल्में (एक ही दिन) रिलीज होती हैं, और वे चारों अच्छी हैं, तो वो सब चलेंगी।"
गदर की हुई थी लगान से टक्कर
उन्होंने आगे कहा, "मुझे वास्तव में इसकी चिंता नहीं है कि हमें कितनी स्क्रीन मिली हैं। मुझे यह भी नहीं पता कि मेरी फिल्म कहां रिलीज होगी। अभिनय मेरा काम है और फिल्म के बिजनेस पक्ष के बारे में मुझे कोई आइडिया नहीं होता।" दूसरी ओर, सनी देओल ने इंटरव्यू के दौरान उस समय को याद किया था जब 'गदर' आमिर खान की 'लगान' से टकराई थी और बॉक्स ऑफिस विजेता बनकर उभरी थी। उन्होंने आगे कहा कि इस बार भी उन्हें इन फिल्मों के बीच तुलना समझ नहीं आ रही है।
इन फिल्मों में दिखेंगे पंकज त्रिपाठी
वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा के साथ 'फुकरे' के तीसरे भाग में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों', 'मैं अटल हूं' और स्त्री 2 भी है। दर्शकों को इन तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।