शाहरुख का पोस्ट
शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों को थोड़ी निराशा हुई, क्योंकि इस बार वह अपने घर मन्नत के बाहर उनसे मिलने नहीं आए। शाहरुख ने एक्स पर माफी मांगते हुए बताया कि भीड़ और सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, 'मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। यह फैसला आप सबकी सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है क्योंकि भीड़ को नियंत्रित करने में समस्या आ रही है। लव यू ऑल।'
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
मुंबई के बैंडस्टैंड पर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हुई। पुलिस ने सड़कें बंद कर दीं, लेकिन प्रशंसक समुद्र तट के रास्ते मन्नत तक पहुंचने की कोशिश करते दिखे। वायरल वीडियो में लोग फिसलन भरे पत्थरों पर चलकर शाहरुख के घर की ओर बढ़ते नजर आए।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन को 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर' का मिला अवॉर्ड, DPIFF 2025 में किया गया सम्मानित
जन्मदिन पर 'किंग' का टीजर हुआ रिलीज
आज शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'किंग' का पहला टीजर रिलीज हुआ, जिसमें वह जोरदार एक्शन सींस में दुश्मनों से भिड़ते नजर आए। टीजर के साथ 'किंग' ने कैप्शन में लिखा, 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- #KING #KingTitleReveal यह शोटाइम है। फिल्म 'किंग' 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस; परिवार की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार