पंकज और उनकी मां का रिश्ता
पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई। गोपालगंज के एक किसान परिवार से आने वाले पंकज ने हमेशा अपनी सादगी और जड़ों को महत्व दिया। बॉलीवुड में सफलता के बाद भी वह अपने गांव और माता-पिता से गहराई से जुड़े रहे। प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सोशल मीडिया पर पंकज और उनके परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है और साथ ही उनकी मां के लिए प्रार्थनाएं की हैं।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन को 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर' का मिला अवॉर्ड, DPIFF 2025 में किया गया सम्मानित