आशी को कैसे मिला म्यूजिक वीडियो
इस म्यूजिक वीडियो के कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने जब आशी को वीडियो में लेने का मन बनाया, तो उन्होंने इस बारे में पंकज की पत्नी मृदुला से बात की। मृदुला और पंकज ने इस फैसले का पूरा समर्थन किया।
यह भी पढ़ें:
Navin Nischol: पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बनें नवीन निश्चल, पहली पत्नी ने दिया तलाक-दूसरी की वजह से गए जेल
बेटी को म्यूजिक वीडियो में देखकर पंकज को हुई बेहद खुशी
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्टस के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी ने कहा, "आशी को स्क्रीन पर देखना हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है। उसे हमेशा से कला में रुचि थी और अपने पहले प्रोजेक्ट में उसे इतना अच्छा करते देखना खास है। अगर यह उसका पहला कदम है, तो मैं देखना चाहता हूं कि वह आगे कहां तक जाती है।"
यह भी पढ़ें:
Dipika Kakar: आखिर क्यों दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो, जानिए इसके पीछे की वजह
आशी की मां के विचार
मृदुला ने कहा, "जब यह मौका आया, तो मैं चाहती थी कि आशी कुछ ऐसा करे जो उसके लिए सही हो। 'रंग डारो' एक सुंदर प्रोजेक्ट है, और उसे इसमें भावनाओं को व्यक्त करते देखना बहुत अच्छा लगा। हम उसे आगे बढ़ते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।"