दोस्तों के साथ मिलकर ऐसी चालाकी करते थे पंकज
एक्टर को 'रजिया सुल्तान' का एक खास सीन याद आया, जिसमें भूखे नागरिक शासक के सामने जमा हुए थे। पहले साल के स्टूडेंट के तौर पर पंकज और उनके दोस्तों को भीड़ का हिस्सा बनाया गया था, जबकि उनके दो क्लासमेट्स ने सैनिकों की भूमिका निभाई थी।
पंकज ने याद करते हुए कहा कि हमने दोस्तों के साथ एक टीम बनाई थी। वे हमारी तरफ नान फेंकते थे, हम उन्हें पकड़ते थे और इंटरवल के दौरान हम समोसे खरीदते थे। सब कुछ बैकस्टेज ले जाते थे और साथ में नान, समोसा और चाय का मजा लेते थे। हालांकि, यह चालाकी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। अल्काजी ने आखिरकार देखा कि कुछ कलाकार सीन की स्टेजिंग में बदलाव कर रहे थे और तुरंत उन्हें डांट लगाई।
शाहरुख सप्लाय करते थे समोसे
इस कहानी को और भी खास बनाने वाली बात उस व्यक्ति की पहचान थी जो समोसे सप्लाय करता था। पंकज कपूर ने याद करते हुए कहा कि वे समोसे हमें कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान सप्लाय करते थे। उस समय वह 10 साल के लड़के थे। उनके पिता वहां कैंटीन चलाते थे।
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk