फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को कहा ‘ब्लेसिंग’, शादी की खबर पर बोले- ‘नहीं पता जानकारी कैसे लीक हुई’

Mon, 22 Jun 2026 04:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Talk About Wedding Plans: अगले महीने आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालिया एक इंटरव्यू में उन्होंने गौरी को अपने लिए ब्लेसिंग कहा। साथ ही शादी की खबरों के लीक होने पर हैरानी भी जताई। इसके अलावा भी बड़ी जानकारी अपनी शादी को लेकर साझा की।
विज्ञापन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं। यह अभिनेता की तीसरी शादी होगी। हालिया एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि वह परिवार और दोस्तों के बीच सादगी भरे अंदाज में शादी करेंगे।

विज्ञापन

करीबी लोगों के बीच होगी आमिर और गौरी स्प्रैट की शादी 

वैरायटी इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, ‘यह शादी बहुत प्राइवेट होगी। घर पर होने वाली एक बहुत ही साधारण रजिस्टर्ड शादी होगी। इसमें सिर्फ हम दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।’ गौरी स्प्रैट के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने उन्हें अपने लिए ब्लेसिंग कहा। इस वक्त को अपनी जिंदगी का खुशहाल दौर बताया। 


शादी को लेकर होने वाली हलचल पर हैरान आमिर खान 

आमिर खान आगे इंटरव्यू में कहते हैं, ‘मुझे समझ नहीं आता कि इतनी हलचल क्यों है? लोगों को सेलिब्रिटीज, खासकर क्रिकेटर्स और एक्टर्स की जिंदगी में बहुत ज्यादा दिलचस्पी होती है। लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, न कि हमारी निजी जिंदगी में। मुझे नहीं पता कि मेरी शादी की जानकारी कैसे लीक हुई? आजकल कुछ भी छिपा नहीं रहता।’ 

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। 

विज्ञापन

गौरी स्प्रैट और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है गौरी स्प्रैट?   
गौरी स्प्रैट को आमिर लगभग 25 साल से जानते हैं, वह उनकी अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने लगभग 18 महीनों तक डेट किया और इसके बाद अपना रिश्ता जगजाहिर किया। गौरी, आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी से भी जुड़ी हुई हैं। गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और रीता स्प्रैट की बेटी हैं, जो बेंगलुरु के नामी सैलून चेन की मालकिन हैं।  

आमिर खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट क्या है? 
आमिर खान के करियर फ्रंट की बात करें तो उनके प्रोडक्शन हाउस तले एक फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बन रही है। इसमें सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल जैसे चर्चित एक्टर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान राजकुमार संतोषी ने संभाली है। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें