फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pani Pani Song: बादशाह के 'पानी पानी' का भोजपुरी वर्जन रिलीज, खेसारी और अक्षरा का दिखा रोमांस

Thu, 09 Dec 2021 02:33 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पानी पानी भोजपुरी वर्जन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बादशाह के गाने 'पानी पानी' इतना हिट हुआ की अब उसका भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। दोनों गाने में सिग्नेचर 'पानी पानी' हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अपने ट्रेडमार्क स्वैग के साथ बादशाह भी इस गाने में रैप करते नजर आए हैं। तीनों की ये जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। भोजपुरी सॉन्ग 'पानी पानी' को खेसारी लाल यादव, बादशाह और रिनी चंद्रा ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है। वही 'पानी पानी' गाना सबसे सुपरहिट गानों में से एक है। बादशाह के साथ गाने में जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं और इस गाने को आस्था गिल ने गाया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन


पानी पानी के भोजपुरी वर्जन के रिलीज होते ही इस गाने को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने के लेखक अजित मंडल हैं और इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। पानी पानी वीडियो का डायरेक्शन स्वरूप राज मेदरा ने किया है। इसके गाने के कोरियोग्राफर स्वरूप राज मेदरा ही हैं। रैप कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें