फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' का होगा नाटकीय रूपांतरण, लाइव दिखाने की हो रही तैयारी

Sat, 13 Jun 2020 02:12 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
बाजीराव मस्तानी, रजनीश दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वर्ष 2015 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' अब एक नया म्यूजिकल ड्रामा का रूप लेने वाली है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को मैत्रेयी पहाड़ी अपने निर्देशन में मंच पर एक लाइव म्यूजिकल ड्रामा के रूप में पेश करने वाले हैं। 

विज्ञापन


महान कथक कलाकार पंडित बिरजू महाराज इसमें रचनात्मक निर्देशक की भूमिका निभाएंगे। यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म पर ही आधारित होगा जिसमें नौ से 10 म्यूजिकल सीक्वेंस 50 नर्तकों और 12 अभिनेताओं को लेकर किया जाएगा। इस नाटक में सात ओरिजनल गाने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से लिए गए हैं जिनमें 'मल्हारी' भी शामिल है। 

विज्ञापन

बाजीराव मस्तानी
लॉकडाउन के इस दौर में इस नाटक के सभी कलाकारों को अपनी प्रतिभाओं को और ज्यादा विकसित करने का वक्त दे दिया है। नाटक अप्रैल के महीने में दिल्ली में होने वाला था लेकिन फिलहाल के लिए इसे रोक दिया गया है। किसी भी शो को ऑनलाइन सही तरीके से कर पाना इस लॉकडाउन की वजह से ही संभव हो सका है।

भारत की जानी-मानी कॉमेडियन कनीज सुरका बताती हैं कि लाइव शोज करने का चलन भारत में फिलहाल तो नया ही है। उन्होंने बताया कि किसी भी कॉमेडियन को लाइव देखना एक अलग ही अनुभव होता है। और, एक कॉमेडियन भी बहुत अच्छे से उसी वक्त कॉमेडी पर पाता है जब उसके सामने दर्शक मौजूद हों और उसकी बातों पर साथ ही साथ प्रतिक्रिया दे रहे हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें