पंचायत सीजन 3 में नजर आए थे विनोद सूर्यवंशी
विनोद सूर्यवंशी ने लोक्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। वो इस सीरीज में नए सचिव जी के किरदार में नजर आए थे, जो अभिषेक त्रिपाठी के तबादले के बाद शो में आते हैं। हालांकि, उनका किरदार काफी छोटा था। ‘पंचायत’ के अलावा विनोद सूर्यवंशी ‘जनावर’, ‘थामा’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘जॉली एलएलबी 3’ समेत कई अन्य बड़ी फिल्मों व सीरीज का भी हिस्सा रहे हैं।