फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की 'पलटन' लेकर चीनी सैनिक से भिड़े स्टार, टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

Tue, 14 Aug 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'बॉर्डर' और 'एलओसी' जैसी देशभक्ति से प्रेरित फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर जेपी दत्ता की अपकमिंग फिल्म 'पलटन' इन दिनों काफी चर्चा में है। भारत-चीन के संबंध पर बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस बीच फिल्म 'पलटन' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। आजादी के 71 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने इस गाने को रिलीज किया है। 'पलटन' का टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। अब तक इस गाने को 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करें 'पलटन' के टाइटल ट्रैक के वीडियो की तो इसमें फिल्म के सभी कलाकार डांस करते और चीन के सैनिकों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। 15 अगस्त पर रिलीज हुए इस गाने के वीडियो को देखकर हर किसी के अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाएगी। आपको बता दें कि निर्देशक जेपी दत्ता लंबे समय बाद देशभक्ति से प्रेरित फिल्म लेकर आ रहे हैं।

फिल्म 'पलटन' में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद सहित गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर, लव सिन्हा, ईशा गुप्ता, सोनल चौहान और दीपिका कक्कड़ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि फिल्म 'पलटन' में साल 1967 में हुई भारत-चीन युद्ध की कहानी को परदे पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म 7 सिंतबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें