फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के मौके पर 'पलटन' का स्पेशल पोस्टर रिलीज, जवानों के नाम दिया खास संदेश

Wed, 15 Aug 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पलटन
विज्ञापन

फिल्म 'बॉर्डर' और 'एलओसी' जैसी देशभक्ति से प्रेरित फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर जेपी दत्ता ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'पलटन' का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है।  भारत-चीन के संबंध पर बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। पोस्टर में सभी स्टारकास्ट सलामी देते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बैकग्राउंड में तिरंगा लहलराह रहा है।  

विज्ञापन


इससे पहले 'पलटन' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। फिल्म का यह टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस गाने को 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 15 अगस्त पर रिलीज हुए इस गाने के वीडियो को देखकर हर किसी के अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाएगी। आपको बता दें कि निर्देशक जेपी दत्ता लंबे समय बाद देशभक्ति से प्रेरित फिल्म लेकर आ रहे हैं।




जी स्टूडियो ने पोस्टर रिलीज करते हुए इस पर मैसेज लिखा है, 'जवान गोली लगने से नहीं बल्कि जब उसे भुला दिया जाता तब मरता है।'

विज्ञापन

paltan
फिल्म 'पलटन' में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद सहित गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर, लव सिन्हा, ईशा गुप्ता, सोनल चौहान और दीपिका कक्कड़ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि फिल्म 'पलटन' में साल 1967 में हुई भारत-चीन युद्ध की कहानी को परदे पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म 7 सिंतबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें