फिल्म 'बेगम जान' की एक्ट्रेस पल्लवी शारदा इन दिनों ऑस्ट्रेलियन मेडिकल ड्रामा की शूटिंग में बिजी हैं। इस सीरीज का नाम 'पल्स' रखा गया है।
वो इसमें एक डॉक्टर के किरदार में नजर आएगी जिसके लिए वो काफी मेहनत कर रही हैं। वो सिडनी में कई डॉक्टर्स से मिल रही हैं जहां उनका शो शूट किया जाएगा।
'बेगम जान' में वो एक सेक्स वर्कर के किरदार में नजर आई थीं। विद्या बालन स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई थी।