फिल्म 'नजरिया' बनाने वाले थे पलाश मुछाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
फिल्म बनाने के दिए थे पैसे
शिकायतकर्ता विज्ञान माने ने आरोप लगाया है कि पलाश मुछाल ने एक फिल्म ‘नजरिया’ बनाने के लिए पैसे लिए थे। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि पलाश मुच्छल ने बताया था कि वह ‘नजरिया’ फिल्म का निर्देशन करेंगे और उन्हें प्रोड्यूसर के रूप में निवेश करना चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया था कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद 25 लाख रुपये के निवेश पर लगभग 12 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही फिल्म में एक्टिंग का काम भी देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने के बाद भी पैसे वापस नहीं किए। विज्ञान माने ने पुलिस को पलाश मुछाल को दिए गए पैसों से जुड़ी सभी जानकारी साझा की है। शिकायक कर्ता विज्ञान माने का यह भी कहना है कि पहले पलाश ने पैसे वापस देने की बात कही लेकिन बाद में उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। आर्थिक फर्जीवाड़े के मामले में विज्ञान माने ने आई.पी.सी. की धारा 406 और 420 के तहत पलाश मुच्छल के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दी है। इस मामले की FIR की कॉपी अमर उजाला के पास मौजूद है।
क्यों टूटी थी पलाश और स्मृति की शादी?
पिछले साल के आखिर में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुछाल के शादी का मामला खूब सुर्खियों में रहा। 6 साल के रिलेशनशिप के बाद 23 नवंबर को इनकी शादी होने वाली थी लेकिन शादी टल गई। शादी टलने के पीछे एक कथित चैट को जिम्मेदार माना गया। इस चैट में पलाश मुछाल पर चीटिंग के आरोप लगे। बताते चलें कि 23 नवंबर को मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। बाद में स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। लेकिन शादी नहीं हुई। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दिए हैं, उनकी दोस्तों ने भी फोटो, वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं।
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
पलाश-स्मृति ने अलग होने पर शेयर की सोशल मीडिया पोस्ट
शादी टूटने के बाद पलाश और स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक-एक पोस्ट साझा कर जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। इससे यह कंफर्म हो गया कि अब इस जोड़े की शादी नहीं होगी और ये अलग हो चुके हैं। स्मृति ने शादी टूटने के बाद अपने क्रिकेट करियर पर फोकस किया। पलाश मुछाल भी डायरेक्शन में वापस हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने श्रेयस तलपदे के साथ एक नई फिल्म की घोषणा भी की है।