फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पलक-इब्राहिम का हुआ ब्रेकअप?: दावा- साथ करने वाले थे शूट, फिर किया रद्द; जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 30 Oct 2026 03:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान एक बार फिर चर्चा में हैं। 
  • खबर है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। 
  • करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।  
विज्ञापन
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए गए हैं। खबरों के मुताबिक दोनों 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।  
विज्ञापन


क्या है पूरी खबर? 
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला इब्राहिम की तरफ से लिया गया। इतना ही नहीं, दोनों के साथ होने वाले कुछ शूट भी या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिलहाल रोक दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक पलक और इब्राहिम में से किसी ने भी इस खबर पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

पोर्टल से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि दोनों के अलग होने की असली वजह के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। हालांकि, उनका ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है। दोनों इस मामले को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। फिलहाल पलक और इब्राहिम अपना पूरा ध्यान अपने-अपने करियर पर लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे शुरू हुई थी पलक और इब्राहिम के अफेयर की चर्चा?
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के अफेयर की खबरें साल 2022 में सामने आई थीं। दोनों को पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। इस दौरान पलक पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती नजर आई थीं। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

समय के साथ दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। यहां तक कि दोनों के साथ छुट्टियां मनाने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, पलक और इब्राहिम ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। अब दोनों के अलग होने की खबरों ने एक बार फिर उनके रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ: दिल्ली कॉन्सर्ट में जाने का है प्लान? जानें टाइमिंग, मेट्रो और ट्रैफिक से जुड़ी सभी जरूरी बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें