फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत में करियर बनाकर खुश हैं पलक मुच्छल, बोलीं- सिंगिंग ने दिया जीने का मकसद

Fri, 12 Oct 2018 11:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
palak muchhal
विज्ञापन
पलक मुच्छल बॉलीवुड की फेमस सिंगर हैं। पलक ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। हालांकि, पलक को असली पहचान सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से मिली। पलक मुच्छल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी सुंदर और खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन


संगीत में दुनियाभर में नाम कमा चुकीं पलक का कहना है कि उन्होंने बचपन से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया और इससे उन्हें दूसरों के प्रति सहानुभूति में मदद मिली।

पलक अब बच्चों के लिए काम कर रही संस्था से जुड़ने जा रही हैं जहां वह बच्चों के लिए फंंड रेजिंग के साथ -साथ कई तरह की मदद के लिए आगे आएंगी। इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद उन्होंने बताया, मैं इससे जुड़ कर और हिस्सा बन कर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि फाउंडेशन बच्चों को संगीत के माध्यम से भावनात्मक रूप से कुशल बनाने में मदद कर रहा है। संगीत ने मेरे जीवन को भी एक मकसद दिया है। पलक ने ये सारी बातें अमानी इंडिया प्रोजेक्ट के तहत की। इस प्रोजेक्ट को स्माइल फाउंडेशन एंड चिल्ड्रेन इन हार्मनी ने लांच किया है।
विज्ञापन


बहुत कम लोगों को पता होगा कि पलक बहुत सारे चैरिटी के काम भी करती हैं और वह अपनी कमाई का आधे से ज्यादा हिस्सा दिल के मरीज बच्चों पर खर्च  करती हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें