फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बीच पलाश मुछाल ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, साझा की तस्वीर; जानें किस मामले को लेकर लगे गंभीर आरोप?

Sat, 31 Jan 2026 08:50 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palaash Muchhal Controversy Row: हाल ही में बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल एक विवाद के कारण सुर्खियों में बने रहे। उन पर एक व्यक्ति विज्ञान माने ने पैसों की धोखधड़ी का आरोप लगाया। इस विवाद के बीच पलाश अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल विवादों में घिरे रहे। उन पर फाइनेंशियल चीटिंग और फ्रॉड के गंभीर आरोप लगे। यह आरोप सांगली निवासी विज्ञान माने ने लगाए। पलाश मुछाल ने आरोप लगाने वाले व्यक्ति पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा ठोका। हाल ही में पलाश ने भी विज्ञान माने के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। इस पूरे विवाद के बीच वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। शूटिंग से जुड़ा अपडेट पलाश मुछाल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। 

विज्ञापन

पलाश ने इंस्टाग्राम पर सेट की तस्वीर साझा की

पलाश मुछाल ने शुक्रवार रात एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की। इसमें वह हाथ में शूटिंग का कैमरा लिए नजर आए। साथ ही सेट पर कई लोग मौजूद नजर आए। इस तस्वीर पर पलाश ने लिखा, ‘पहला दिन।’ इस तस्वीर से पता चलता है कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

किसके साथ फिल्म बना रहे हैं पलाश? 

विज्ञापन

कुछ दिन पहले पलाश मुछाल ने अपनी एक अनाम फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म को वही निर्देशित भी करेंगे। फिल्म में लीड रोल एक्टर श्रेयस तलपदे निभाएंगे। पलाश मुछाल पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन नहीं कर रहे हैं। वह पहले भी 'अर्ध' और 'काम चालू है' जैसी फिल्में बना चुके हैं। इन दोनों फिल्मों में राजपाल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जो तस्वीर पलाश ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, वह शायद इस अनाम फिल्म की शूटिंग की हो सकती है।

क्या है पलाश मुछाल और विज्ञान माने का पूरा विवाद?
महाराष्ट्र के सांगली में कुछ दिन पहले विज्ञान माने ने पलाश मुछाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विज्ञान माने ने आरोप लगाया था कि पलाश ने उनके साथ 40 लाख की धोखाधड़ी की है। बताते चलें कि विज्ञान माने क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं। विज्ञान माने पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं। उनकी मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने कराई थी। यह उस वक्त की बात है, जब पलाश सांगली आए थे। लेकिन बाद में स्मृति और पलाश की शादी टूट गई। विज्ञान का कहना था कि इसके बाद पलाश ने उनसे दूरी बनाई और पैसे वापस नहीं किए।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा विज्ञान ने पलाश पर लगाया गंभीर आरोप
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विज्ञान माने ने यह आरोप भी पलाश मुछाल पर लगाया है कि उन्होंने स्मृति मंधाना को शादी वाले दिन चीट किया था, वह किसी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे। लेकिन विज्ञान माने ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वह तो स्मृति की शादी वाले दिन मौजूद ही नहीं थे। इन आरोपों के जवाब में पलाश मुछाल ने भी विज्ञान माने पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का केस ठोक दिया और मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
स्मृति और पलाश की शादी टूटने पर भी हुआ हंगामा
पिछले साल नवंबर महीने में पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी भी टूटी थी, इसके बाद भी खूब विवाद हुआ, जिसमें पलाश पर कई तरह के आरोप लगे थे। बाद में दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही थी।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें