फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन रबी पीरजादा का सलमान पर निशाना, पूछा - युवाओं को क्या सिखा रहे हो

Thu, 02 Mar 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
लगता है कि पाकिस्तानी कलाकारों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को पूरी तरह से अपना टारगेट बना लिया है तभी तो एक बाद एक सभी सलमान पर बयानबाजी कर रहे हैं। अब हाल ही में वहां की एक पॉप सिंगर और हीरोइन ने सलमान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी फिल्में क्राइम को बढ़ावा दे रही हैं।
विज्ञापन


ये हीरोइन हैं रबी पीरजादा। रबी पीरजादा पाकिस्तानी स्टेंड-अप कॉमेडियन नसीम विक्की के साथ मिलकर वहां की फिल्म इंडस्ट्री को रिवाइव करने की कोशिश कर रही हैं। कुछ दशकों पहले पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री अच्छा बिजनेस कर रही थी लेकिन अब वहां लोग बॉलीवुड की फिल्मों को ज्यादा तरजीह देते हैं जिसकी वजह से पाकिस्तानी सिनेमा धुंधला गया है।

इसी पर कमेंट करते हुए रबी पीरजादा ने सलमान खान को आड़े हाथों लिया और कहा,' बॉलीवुड में हर दूसरी फिल्म क्राइम और इसी तरह की सीन्स से भरी हुई है, खासकर सलमान खान की फिल्में। मेरा सवाल ये है कि आखिर वहां के लोग युवाओं को क्या सिखा रहे हैं ? ऐसा लगता है जैसे वो क्राइम को ही बढ़ावा दे रहे हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी हीरोइन सबा कमर ने सलमान खान और बाकी बॉलीवुड कलाकारों पर निशाना साधा था। सलमान को लेकर तो सबा ने ये तक कह दिया था कि वो छिछोरे हैं डांस भी नहीं आता।
विज्ञापन


अब देखना ये होगा कि रबी पीरजादा के इस कमेंट पर सलमान खान का क्या जवाब आता है ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें