कव्वाल अमजद साबरी का परिवार सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान को छोड़ने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की प्रमुख न्यूज सर्विस डॉन डॉटकॉम से बात करते हुए अमजद के भाई अजामत साबरी ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका परिवार पाकिस्तान छोड़ने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि उनके परिवार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके परिवार को अब तक किसी तरह की हानि पहुंचाने की कोई धमकी नहीं मिली है, लेकिन उनका परिवार डर की वजह से लंदन में बसने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई लंदन में रहता है। अगर उन्हें वीजा मिल जाता है तो वो कल ही लंदन के लिए रवाना हो जाएंगें। आपको बता दें कि एआरएई न्यूज से बातचीत के दौरान अजमत ने कहा था कि उनका परिवार यहां असुरक्षित महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उनका बचपन यहां गुजरा हैं इसलिए वो लिआक्टाबाद से बेहद प्यार करते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल 23 जून को कव्वाल अमजद साबरी (40) अपने एक सहयोगी के साथ लियाकाटाबाद इलाके से गुजर रहे थे तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके वाहन पर गोलीबारी कर दी थी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद तुरंत दोनों को अब्बाशी शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता हकीमुल्ला मेहसूद समूह ने ली थी।