फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joyland: पाकिस्तान में बैन है कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई 'जॉयलैंड', अब भारत में इस दिन होगी रिलीज!

Mon, 06 Feb 2023 04:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉयलैंड के मेकर्स ने दुनियाभर में इस फिल्म की ऑफिशियली रिलीज डेट का एलान कर दिया है। मेकर्स ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'दुनिया भर की ऑडियंस के साथ हम जॉयलैंड शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं'।
विज्ञापन
जॉयलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉयलैंड पाकिस्तान की पहली ऐसी फिल्म है जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। फिल्म फेस्टिवल में जॉयलैंड लोगों को इतनी पसंद आई थी कि इसकी स्क्रीनिंग के अंत में फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म को ज्यूरी तरफ से इनाम भी मिला था। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भी इस फिल्म को ऑस्कर की बेस्ट इंटनेशनल फिल्म कैटेगरी में ऑफिशियल एंट्री भी बनाया गया था, लेकिन बाद में पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद इसपर वहां बैन लगा दिया था। अब यह फिल्म दुनियाभर  में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


मेकर्स ने किया एलान
बता दें कि जॉयलैंड के मेकर्स ने दुनियाभर में इस फिल्म की ऑफिशियली रिलीज डेट का एलान कर दिया है। मेकर्स ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'दुनिया भर की ऑडियंस के साथ हम जॉयलैंड शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं'। इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने अलग-अलग देशों में इस फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। ऐसे में अब पाकिस्तान में बैन फिल्म बाकी अन्य देशों में रिलीज के लिए तैयार है। 


इसे भी पढ़ें- The Romantics:  सितारों ने एक सुर में की ‘बॉलीवुड’ शब्द की भर्त्सना, यश चोपड़ा पर बनी सीरीज में खुलकर रखे विचार
विज्ञापन

पाकिस्तान में हुआ था विरोध
बता दें कि जॉललैंड के डायरेक्टर सादिक हैं, जिनकी फिल्म 18 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। सेंसर बोर्ड ने भी इस फिल्म को पास कर दिया था, लेकिन बाद में राजनीतिक पार्टियों और अन्य संगठनों के द्वारा इस फिल्म का पाकिस्तान में विरोध होने लगा था। उन्होंने इस फिल्म को नैतिक और सामाजिक आदर्शों के खिलाफ बताया था। फिल्म के खिलाफ मिल रही तमाम शिकायतों के बाद फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें