पाकिस्तानी अभिनेत्री और वीजे अनुषे अशरफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे थे। अनुषे अशरफ ने खुद को शाहरुख खान का फैन बताया और किंग खान को यूनिवर्सल सुपरस्टार कहा, तो वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को देश ही नहीं विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है और यह कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'पठान' की पहले ही दिन से धुआंधार कमाई जारी है। वहीं, अब पाकिस्तानी अभिनेत्री और वीजे अनुषे अशरफ ने खुद को शाहरुख खान का फैन बताया और किंग खान को यूनिवर्सल सुपरस्टार कहा, तो वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।
विज्ञापन
अनुषे अशरफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे थे। वहीं, ट्रोल्स के निशाने पर आने के बाद एक्ट्रेस ने लिखा, 'जितने लोग उन्हें नापसंद करते हैं और जितने पाकिस्तानियों तो लगता है कि हमें बॉलीवुड को प्रमोट नहीं करना चाहिए, मेरे लिए शाहरुख एक यूनिवर्सल सुपरस्टार हैं। कलाकारों के रूप में हम मानते हैं कि हम सीमाओं से परे लोगों से जुड़ते हैं। दुनिया हमें इंसान के रूपों में जानती है और इस इंसान (शाहरुख) ने कमाल की चीजें की हैं और काम की बातें बोलते हैं। मैं हमेशा शाहरुख की फैन रहूंगी।'
Box Office Report: 'पठान' से टकराकर ध्वस्त हुई 'गांधी गोडसे', 'थुनिवु' से लेकर 'वारिसु' तक ने की इतनी कमाई
इसके साथ ही अनुषे अशरफ ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए लिखा, 'मैं अपनी वॉल पर पोस्ट करने वाली चीजों को अपनी राय के रूप में शेयर करती हूं। लेकिन यहां कमेंट सेक्शन देखकर लगता है कि लोगों को मेरी राय से भी दिक्कत है। ये लोग किसी की राय नहीं सहन कर सकते हैं। इन्हें लग रहा है कि मैं अटेंशन पाने के लिए ऐसा कर रही हूं, मतलब और भी तरीके हैं अटेंशन पाने के। स्टार को यूनिवर्सल प्यार और सम्मान मिलता है। लेकिन यहां सोशल मीडिया पर लोग दूसरों को नीचा दिखाने से बाज नहीं आते। तो इसलिए हारे हुए लोगों को नफरत फैलाने के लिए शुक्रिया।
Priyadarshan: कॉमेडी फिल्मों के बादशाह हैं प्रियदर्शन, इन फिल्मों से बॉलीवुड पर किया राज
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म रिलीज के बाद से ही रोज कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना रही है। ओपनिंग डे पर ही करीब 57 करोड़ का कलेक्शन करने के साथ 'पठान' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो गई थी। वहीं, अब पांच दिन में फिल्म ने का कलेक्शन 282 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दुनिया भर में भी इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है और 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो गया है।
Pathaan World Wide Collection: बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा 'पठान', दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार