हुमायूं सईद
पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता हुमायूं सईद बीते दिनों 'द क्राउन' के पांचवें सीजन में हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ डेबिकी को किस करने को लेकर सुर्खियों में रहे थे। अभिनेता को पाकिस्तान में इस किस के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज हम बात हुमायूं की किस की नहीं बल्कि उनके द्वारा रिजेक्ट किए गए बॉलीवुड ऑफर की करने वाले हैं। एक इंटरव्यू में हुमायूं सईद ने बॉलीवुड में काम करने के प्रति अपनी अरुचि व्यक्त करते हुए कहा था कि, वह कभी भी ऐसा करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि वह किसी बहुत ही जरूरी और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए विचार कर सकते हैं, लेकिन उनकी कोई इच्छा नहीं है।.
महविश हयात
पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड बाला महविश हयात किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। जहां इनके साथ काम करने वाली कई पाक अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में काम करना बेहद रास आया, वहीं महविश ने कई फिल्मों के ऑफर्स को ठुकराया था। महविश हयात ने बॉलीवुड फिल्मों में प्रमुख भूमिकाओं का ऑफर मिलने के बावजूद, अपने बिजी शेड्यल के कारण 'जट जेम्स बॉन्ड', 'डेढ़ इश्किया' और 'फन्ने खान' जैसी फिल्में करने से इनकार कर दिया था।
फैसल कुरैशी
पाक इंडस्ट्री के हैंडसम हंक माने जाने वाले फैसल कुरैशी ने बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स को ठुकरा दिया था। दरअसल, फैसल का फिल्मों में काम न करने का कारण उनके हिसाब की स्क्रिप्ट न होना था। उनका मानना है कि जितनी भी फिल्में उन्हें ऑफर की गई थी, वह उनके हिसाब से परफेक्ट नहीं थीं। वह केवल वही भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित होते हैं, जो उनके दृष्टिकोण के हिसाब से होती हैं।
हमजा अली अब्बासी
पाकिस्तान की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले चर्चित अभिनेता हमजा अली अब्बासी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने पिछले साल यह खुलासा कर सबको चौंका दिया था कि उन्हें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और वरुण धवन की फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। दरअसल, जिस फिल्म में उन्हें रोल ऑफर किया गया था, उसमें पाकिस्तानी विरोधी कंटेंट देखने के बाद हमजा ने बॉलीवुड में कभी काम नहीं करने का निर्णय लिया था। हमजा ने अपना फैसला फेसबुक के जरिए सुनाया था और भारतीय सिनेमा से दूर रहने की कसम भी खाई थी।
आयेजा खान
आयजा खान को बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशन इम्तियाज अली ने एक फिल्म ऑफर की थी। लेकिन आयजा खान ने इसे ठुकरा दिया था क्योंकि वह उस समय पाकिस्तानी प्रोजेक्ट्स पर ही काम करना चाहती थीं। बता दें, आयजा को इम्तियाज द्वारा ऑफर की गई फिल्म की स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पाकिस्तानी इंडस्ट्री के प्रति वफादार रहने का निर्णय लिया था।