फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड सीन के कारण 'अजहर' को नहीं मिल रहीं 'संगीता'!

विज्ञापन
विज्ञापन
एकता कपूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन की जिंदगी पर फिल्म बना रही हैं। एकता इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस है। लेकिन उनकी मुश्किल फिल्म की हिरोइन को लेकर है।
विज्ञापन


एकता कपूर को फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार निभाने को कोई अभिनेत्री पसंद नही आ रही है और जो उन्हे पसंद आ रही है। वो फिल्म में काम करने के लिए तैयार नहीं हैं।

नर्गिस फाखरी के बाद अब खबर है कि एकता ने पाकिस्तान की 23 साल की अदाकारा उर्वा से संपर्क किया है।
विज्ञापन

उर्वा ने बोल्ड सीन के कारण 'अजहर' को बोला ना!

पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक उर्वा को 'अजहर' में काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होने इसे कबूल नहीं किया।

खबर के मुताबिक उर्वा ने इसलिए फिल्म छोड़ दी क्योंकि फिल्म में उन्हे बोल्ड सीन भी करने थे। जिनके लिए उर्वा तैयार नहीं थी। हालांकि उर्वा का कहना है कि वो अपनी फिल्म 'झोल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसलिए कोई और काम फिलहाल वो नहीं चाहती।

वजह कुछ भी हो लेकिन एकता को एक बार फिर अपनी तलाश जारी रखनी होगी। लेकिन एकता को ये डर भी है कि कहीं हीरोइन की तलाश में फिल्म को आगे ना बढ़ाना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें