फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिलाड़ी 786' को पाक से न्योता

Thu, 01 Nov 2012 10:07 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' से 'खिलाड़ी 786' बने अक्षय कुमार को पाकिस्तान आकर अपनी इस नई फिल्म का प्रमोशन करने का निमंत्रण मिला है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ ने कहा कि मैने अक्षय कुमार के पास पाकिस्तान आने का बुलावा भेजा है। उनकी स्वीकृति मिलनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


रजा परवेज अशरफ चाहते हैं कि अक्षय कुमार पाकिस्तान में न सिर्फ इस फिल्म के लिए प्रीमियर रखें बल्कि पाक के अलग-अलग शहरों में इसका प्रचार भी करें। अक्षय कुमार की तरफ से यह निमंत्रण मिलने की पुष्टि हो चुकी है। उनके करीबियों ने कहा है कि वह पाक के इस बुलावे पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

रजा परवेज अशरफ ने कहा है कि चूंकि फिल्म में इस्लाम के पवित्र शब्द 786 का प्रयोग हुआ है इसलिए मैं चाहता हूं इस फिल्म का पूरे पाकिस्तान में अच्छे से प्रमोशन हो और ज्यादा से ज्यादा थिएटरों में यह फिल्म दिखाई जाए। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आसिन और हिमेश रेशमिया भी दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें