फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: भारत की कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान, एफएम रेडियो पर भारतीय गानों का प्रसारण किया बंद

Fri, 02 May 2025 08:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्ता के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस हमले के बाद भारत सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं, जिससे पाकिस्तान तिलमिला उठा है।
विज्ञापन
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय संगीत खासकर बॉलीवुड के गाने लंबे समय से पाकिस्तान में रेडियो और घरों में गूंजते रहे हैं। भारतीय गाने वहां के लोगों के लिए मनोरंजन का बड़ा साधन थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को फिर से बढ़ा दिया है। इस तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपने रेडियो स्टेशनों से भारतीय गानों को पूरी तरह हटाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

Wave Summit: मॉडलिंग के पेशे में महिलाओं के उत्पीड़न पर कही हैरान करने वाली बात, इटली की मॉडल ने दिया बयान

पाकिस्तान में भारतीय गानों पर प्रतिबंध
पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (पीबीए) ने ऐलान किया कि देशभर के सभी एफएम रेडियो स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से भारतीय गाने बजाने बंद कर दिए जाएंगे। पीटीआई के मुताबिक पीबीए के महासचिव शकील मसूद ने इस फैसले की पुष्टि की है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने इस कदम की तारीफ की और इसे एकजुटता का मजबूत संदेश करार दिया। उन्होंने कहा, “पीबीए का यह देशभक्ति भरा कदम सराहनीय है। यह पूरे देश की भावनाओं को दर्शाता है। हम सभी मुश्किल वक्त में राष्ट्रीय एकता और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हैं।”
Waves 2025: शेखर कपूर के रसोइए ने ChatGPT की मदद से लिखी 'मिस्टर इंडिया 2' की स्क्रिप्ट, निर्देशक का खुलासा

भारत सरकार उठा रही सख्त कदम
यह फैसला भारत की ओर से उठाए गए एक बड़े कदम के कुछ दिनों बाद आया है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने न केवल कूटनीतिक स्तर पर, बल्कि मीडिया के क्षेत्र में भी तेजी से कार्रवाई की थी। भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और जियो न्यूज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम भी बैन
प्रतिबंध सिर्फ यूट्यूब चैनलों तक सीमित नहीं रहे। भारतीय यूजर्स ने हाल ही में देखा कि कई पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में दिखाई नहीं दे रहे। हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे लोकप्रिय सितारों के प्रोफाइल अब भारतीय दर्शकों के लिए ‘अनुपलब्ध’ हैं। इसके अलावा अभिनेता और सिंगर अली जफर का अकाउंट भी भारत में बैन होने की खबर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें