सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पहलाज निहलानी ने हाल ही में अपने कार्यकाल को लेकर एक बड़ी बात बताई है। एक इंट्रव्यू के दौरान पहलाज निहलानी ने बताया है कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' को सरकार ने उन्हें पास नहीं करने के लिए कहा था।
खैर उनके इस बयान से ये सवाल उठना तो लाजमी है कि उन्होंने पहले ये बात क्यों नहीं बताई। पहलाज निहलानी का कहना है कि मिनिस्ट्री ने उन्हे फिल्म रिलीज न करने के लिए कहा था। पहलाज ने कहा, 'मुझे कई जगह से इस फिल्म को पास नहीं करने पर प्रेशर डाला गया, मुझे पंजाब से भी इस फिल्म को लेकर निर्देश मिले कि ये फिल्म पास नहीं होनी चाहिए।'
पढ़ें- पहलाज निहलानी की बेबसी झलकी, सीबीएफसी को बताया कंफ्यूज संस्था
इसके आगे बात करते हुए पहलाज बोले, 'मैंने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते जो मेरे पास चार्ज था उसकी गाइडलाइन्स को देखते हुए इस फिल्म को पास किया।' फिल्म पर विधानसभा चुनावों के कारण काफी राजनीतिक तलवारें खींची। फिल्म में पंजाब में फैले ड्रग्स को लेकर दिखाया जाने वाला कंटेंट दिखाया गया था जिसके कारण सरकारों पर सवाल उठना लाजमी थी। जिसकी कारण फिल्म काफी विवादों में रही थी।
17 जून, 2016 को रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करीब 89 कट लगाए थे। कमेटी द्वारा फिल्म के नाम से 'पंजाब' शब्द को हटाने को कहा गया थाा। कमेटी को फिल्म के एक गाने पर भी एतराज था।
पढ़ें- जाते-जाते जैकलीन-सिद्धार्थ को बड़ा झटका दे गए निहलानी