फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष बने रहेंगे पहलाज निहलानी!

Fri, 28 Jul 2017 10:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
पहलाज निहलानी - फोटो : Mid-day
विज्ञापन
कॉन्ट्रोवर्सी किंग पहलाज निहलानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। काफी समय से खबरें आ रहीं थीं कि उन्हें बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
विज्ञापन


डीएनए अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से निहलानी को पद से हटाए जाने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार 'पिछले दो सालों में जब भी बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग की बात होती है तो यही खबरें आती हैं कि निहलानी को निकाला जा सकता है। शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में होने वाली मीटिंग में जयन चेरियन की फिल्म 'बॉडीस्केप्स' पर फैसला होगा जो काफी समय से अटकी हुई है।'

पहले खबरें आई थीं कि उन्हें अध्यक्ष के पद से निकाला जा सकता है और सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से निहलानी को संकेत भी दिया जा चुका है। इसके साथ ही अगले अध्यक्ष के लिए मंत्रालय निर्देशक प्रकाश झा और टीवी प्रोड्यूसर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के नाम पर चर्चा कर रही है। वहीं 'इंदु सरकार' के निर्देशक मधुर भंडारकर के नाम पर भी मोहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें