अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक राज सभी के सामने रखा। मुंबई में मानव तस्करी पर हो रही इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अक्षय ने खुलासा किया कि बचपन में उन्हें गलत तरीके से छुआ गया था।
अक्षय ने बताया कि जब वो छोटे थे तब एक लिफ्ट वाले ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। उन्होंनो कहा, 'मैं अपना एक्सपीरियंस बताता हूं। जब मैं छोटा था, तब एक लिफ्ट वाले ने मुझे गलत तरीके से छूआ था। मैंने इस घटना का जिक्र अपने माता-पिता से किया था क्योंकि मैं उनके साथ बात करने में कंफर्टेबल था।' अक्षय ने बताया कि बाद में उस लिफ्ट वाले ने किसी और के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की थी।
At Maharashtra State Commission for Women's International Conf. on Women Trafficking 2 address this global problem on an international level pic.twitter.com/WON83VUnah
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 27, 2017
अक्षय ने कॉन्फ्रेंस में इस बात पर भी जोर दिया कि मां-बाप और बच्चों में सही से बातचीत होनी जरूरी है। ये ऐसे मुद्दे हैं जिनपर बात कर के ही इसे सुलझाया जा सकता है।