फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलाज निहलानी ने कहा, 'इंदू सरकार को नहीं है किसी एनओसी की जरूरत'

Mon, 19 Jun 2017 08:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'इंदू सरकार' फिल्म
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी जहां सभी फिल्मों के लिए मेकर्स को एनओसी लाने को कहते हैं वही आज अपनी बात से मुकरते दिख रहे हैं। पहलाज निहलानी ने कहा है कि मधुर भंडारकर को अपनी फिल्म 'इंदु सरकार' के लिए किसी से एनओसी लेने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन


पहलाज निहलानी ने कहा, 'मैंने मधुर भंडारकर की फिल्म का ट्रेलर देखा। मैं उन्हें भारतीय राजनीति के सबसे शर्मनाक अध्यायों में से एक को उजागर करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। वो समय हमारे देश के लिए काफी शर्मनाक समय था। हमारे बड़े-बड़े नेताओं को इमरजेंसी के दौरान जेल जाना पड़ा था। लोगों का मनोबल गिरा था।' पहलाज निहलानी इस फिल्म के बारे में जरूर ऐसा बयान दे रहे हैं लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने मेकर्स को ये साफ कह दिया था कि वास्तविक घटनाओं और परिस्थितियों पर आधारित कोई भी फिल्म उनसे संबंधित लोगों से एनओसी के बिना पास नहीं की जाएगी।

'इंदू सरकार' के बारे में बोलते हुए निहलानी ने कहा, 'ये फिल्म किसी करा नाम नहीं लेती है। ट्रेलर में इंदिरा गांधी या संजय गांधी का कोई जिक्र नहीं है। अगर फिल्म में किसी का जिक्र आया तो हम जरूर देखेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि उन्हें खुशी है कि किसी ने आखिर इस 'काले अध्याय' पर फिल्म बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें