सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो इसके प्रमोशन में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैॆ। शनिवार रात कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ सलमान 'सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट' शो में नजर आए। इसमें वो और उनके भाई सोहेल खान सुनील की कॉमेडी पर जमकर हंसे।
शो में सुनील अपने फेमस किरदार डॉ. मशहूर गुलाटी के रूप में तो दिखे ही साथ में उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' के अमिताभ बच्चन का भी किरदार निभाया। इसके बाद सलमान ने एक इंटरव्यू में सुनील की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वो एक डॉक्टर के रूप में आए थे। सुनील कोई कॉमेडी नहीं कर रहे थे, वो बस अपना रोल निभा रहे थे। इसके बाद सुनील मिस्टर बच्चन के रूप में आए। मुझे और सोहेल को ऐसा लगा जैसे कि हम मिस्टर बच्चन के सामने ही बैठे हैं।'
इस पर सुनील ने भी सलमान को धन्यवाद किया और ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि ये एक सपना है। ये सच नहीं है और हो भी नहीं सकता। मेरी आंखों में आंसू हैं जबकि मैं सपना देख रहा हूं। जग घूमया थारे जैसा ना कोई।'
I think it's a dream. It's not real. Can't be. 🙏 I have tears rolling while I am dreaming. Jag ghumeya thare jaisa na koi @BeingSalmanKhan 🙏 https://t.co/DFNS4vdkVL
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) June 15, 2017
बता दें कि ये शो रविवार को टेलीकास्ट किया जाना था लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के चलते इसे एक दिन पहले ही टेलीकास्ट कर दिया गया। इसके बाद भी बताया जा रहा है कि ये शो कुछ खास धमाल नहीं मचा पाया।