गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
डेविड धवन पर लगाया गोविंदा को भड़काने का आरोप
पहलाज निहलानी ने गोविंदा को लेकर आगे कहा, 'वह पंडितों (ज्योतिषियों, भविष्यवक्ताओं) की संगति में रहते हैं और उनके आस-पास का माहौल और वह जिस पर विश्वास करते हैं, उससे प्रभावित हैं। लेकिन लोग उन बातचीत को गंभीरता से नहीं लेते। इस तरह की बातचीत और यह ऑरा फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर के लिए हानिकारक है'। पहलाज निहलानी ने आगे कहा कि डेविड धवन की वजह से गोविंदा ने उनके साथ काम करना बंद किया। निर्माता ने कहा, 'डेविड धवन ने गोविंदा के दिमाग में मेरे खिलाफ जहर भर दिया था'।