इस शुक्रवार (17 जून) को उड़ता पंजाब रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज से पहले से ही चर्चाओं में हैं। इसकी बड़ी वजह फिल्म के निर्माताओं और सेंसर बोर्ड के बीच टकराव है। फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट ना मिलने के बाद कोर्टच ने फिल्म को रिलीज करने का आदेश दिया। सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी का नाम इस विवाद में खूब उछला। सोशल मीडिया पर 'संस्कारी पहलाज' को लेकर खूब चर्चा हुई। भारत में सेंसर ने फिल्म में 89 सीन में कांटछांट की मांग की थी लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म रिलीज कर दी गई।
अब फिल्म पाकिस्तान में भी सेंसर के जाल में फंस गई है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड भारत के सेंसर से भी आगे निकल गया है। मुबासिर हसन की अध्यक्षता वाले पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड की दस सदस्यों की एक टीम ने फिल्म में से सभी आपत्तिजनक सीन और पाकिस्तान विरोधी सीन हटा दिए है जिस कारण इस फिल्म पर सेसंर बोर्ड को 100 बार कैंची चलानी पड़ी है।