फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलाज निहलानी बने सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष

Mon, 19 Jan 2015 10:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन के इस्तीफे के बाद बोर्ड में मची हलचल को शांत करते हुए केन्द्र सरकार ने नए सदस्यों और अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। मशहूर फिल्म निर्मात और निर्देशक पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा मिहिर भूटा, सैयद अब्दुल बारी, रमेश पतंगे, जार्ज बाकर, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, जिविथा, वाणी त्रिपाठी टिकू, एसपी शेखर, अशोक पंडित आदि को नए सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की फिल्म MSG को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद लीला सैमसन ने विरोध स्वरूप इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ ही सेंसर बोर्ड में चल रही अंदरूनी उठापटक भी सामने आ गई थी।
विज्ञापन


वहीं सैमसन के समर्थन में ईरा भास्कर ने भी बोर्ड से इस्तीफा देकर कामकाज में हस्तक्षेप का आरोप लगाया था। इसी के बाद नौ अन्य सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सरकार ने नए सदस्यों की नियुक्ति कर दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें