पहलगाम 22 अप्रैल, मंगलवार को आतंक की आग में झुलस उठा। आतंकवादियों ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए 26 निर्दोष लोगों को उनके धर्म के आधार पर चुन-चुनकर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आम नागरिकों से लेकर बॉलीवुड हस्तियां तक इस हमले के खिलाफ गुस्से से उबल रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच, अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और एक्स आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने अपने आक्रोश को बेबाकी से जाहिर किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की मांग करते हुए एक वीडियो साझा किया, जो अब चर्चा का केंद्र बन गया है।