अरमान कोहली
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘जानी दुश्मन’ में अरमान कोहली ने इच्छाधारी नाग का रोल किया था। यह फिल्म टीवी पर इतनी बार दिखाई गई कि इसे कल्ट मूवी का दर्जा मिल गया। राजकुमार कोहली निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सनी देओल, सुनील शेट्टी भी नजर आए।
मनीषा कोइराला
फिल्म ‘जानी दुश्मन’ में ही मनीषा कोइराला ने भी एक इच्छाधारी नागिन का रोल किया था। फिल्म में किसी वजह से जब नागिन मर जाती है तो मनीषा एक सामान्य लड़की के रूप में जन्म लेती है। फिल्म में अरमान कोहली के साथ मनीषा कोइराला की जोड़ी बनी थी।
जितेंद्र-रेखा
फिल्म ‘शेषनाग (1990)’ में अभिनेता जितेंद्र और अभिनेत्री रेखा ने इच्छाधारी नाग-नागिन का रोल किया था। फिल्म में ऋषि कपूर और डैनी डेंजोंगप्पा भी नजर आए। इस फिल्म को के.आर रेड्डी ने निर्देशित किया था।
रीना रॉय
रीना रॉय भी फिल्म ‘नागिन(1976)’ में नागिन के रोल में नजर आईं, इस फिल्म में भी जितेंद्र ने इच्छाधारी नाग का रोल किया था। इस फिल्म को राजकुमार कोहली ने निर्देशित किया था। फिल्म में सुनील दत्त, फिराेज खान, कबीर बेदी और रेखा जैसे कलाकार भी नजर आए।
श्रीदेवी
इच्छाधारी नागिन पर बनीं सबसे चर्चित श्रीदेवी की फिल्म ‘नगिना(1986)’ रही है। इसमें विलेन के रोल में अमरीश पुरी नजर आए, फिल्म में हीरो का रोल ऋषि कपूर ने निभाया था। इस फिल्म को हरमेश मल्होत्रा ने निर्देशित किया था।
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत ने भी नागिन का रोल किया था। साल 2010 में जेनिफर लिंच द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीस’ में मल्लिका एक इच्छाधारी नागिन बनी थी। यह एक हॉरर ड्रामा फिल्म थी, इसमें मल्लिका काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं।