फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म में पुलिस ऑफिसर बनेंगे जॉन अब्राहम, इस दिन होगी शूटिंग शुरू

Wed, 16 Apr 2025 09:53 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक रोहित शेट्टी बॉलीवुड में ‘सिंघम’ सीरीज की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक रोहित की फिल्मों में पुलिस ऑफिसर के रोल कर चुके हैं। अब जॉन अब्राहम की बारी है। वह रोहित की आने वाली फिल्म की जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

विज्ञापन
जॉन अब्राहम, रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty__, @thejohnabraham
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉन अब्राहम जहां पहले भी अपनी फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का रोल कर चुके हैं, वहीं रोहित शेट्टी भी अपनी कॉप यूनिवर्स वाली फिल्माें के लिए मशहूर हैं। अब जॉन और रोहित अब साथ आए हैं। रोहित की अगली फिल्म में जॉन अब्राहम पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। 

विज्ञापन


चार महीने चलेगी फिल्म की शूटिंग 
रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म का नाम ‘एक्शनेर’ बताया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग चार महीने तक चलेगी। रोहित की फिल्म की शूटिंग मुंबई की 40 अलग-अलग लोकेशन पर होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित और जॉन अब्राहम फिल्म ‘एक्शनेर’ की शूटिंग 18 अप्रैल से शुरू करने वाले हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: अर्जुन के सवाल पर जॉन अब्राहम की पत्नी ने दिया मजेदार जवाब, यूजर बोले- जॉन ने कुछ नहीं खाया 

क्या है फिल्म की कहानी 
कुछ समय पहले जॉन अब्राहम ने पिंकविला से हुई बातचीत में बताया था कि वह रोहित शेट्टी की फिल्म कर रहे हैं और इसकी कहानी बहुत ही खास है। अब खबर है कि रोहित शेट्टी मुंबई पुलिस कमिशनर रहे राकेश मारिया की जिंदगी से इंस्पायर होकर ये फिल्म बना रहे हैं। 1993 में बॉम्बे ब्लास्ट की छानबीन करने से लेकर 26/11 के आतंकवादी हमलों का सामना करने तक की कहानी फिल्म में दिखाई जाएगी। जॉन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। 

ये खबर भी पढ़ें: John Abraham: अभिषेक बच्चन को अपना सबसे अच्छा को-स्टार मानते हैं जॉन, बताया स्टारकिड्स के साथ कैसा है रिश्ता 

जॉन की इस फिल्म में काम करने की ख्वाहिश 

विज्ञापन

पिछले दिनों भी अपनी फिल्म ‘डिप्लोमैट’ का प्रमोशन करने के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा था कि वह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का प्रीक्वल चाहते हैं। इस प्रीक्वल में उनके किरदार जिम की कहानी को विस्तार से दिखाया जा सकता है। ‘पठान’ में जॉन ने विलेन का कैरेक्टर निभाया, जिसका नाम जिम था। 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें