फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: परफेक्ट फिगर पाने के लिए तापसी पन्नू ने की हद से ज्यादा कसरत, अब लड़कियों से की यह खास गुजारिश

Mon, 01 Jun 2026 12:42 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने महिलाओं से गुजारिश की है कि परफेक्ट फिगर पाने के चक्कर में खुद को ना थकाएं। उन्होंने अपने साथ हुई मुश्किल का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी बॉडी इमेज से जुड़ी मुश्किलों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने स्लिम-फिट दिखने के लिए बहुत मेहनत की। इस कोशिश में उन्होंने अपने आपको परेशान किया। उन्होंने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया जब उन्हें एक खास तरह का दिखने का बहुत ज्यादा दबाव महसूस होता था।
विज्ञापन


तापसी ने अपने आपको थकाया
तापसी पन्नू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया 'मुझे याद है कि मुझे सपाट पेट पाने का जुनून था, क्योंकि बड़े होते समय मैं बहुत ज्यादा फिट थी, लेकिन मुझे कभी समझ नहीं आया कि पेट के निचले हिस्से की चर्बी हमेशा क्यों बनी रहती थी। इसे कम करने के लिए मैंने इतनी ज्यादा कसरत की कि मैंने खुद को हद से ज्यादा थका दिया। यह बात बिल्कुल सही है कि जब आप खुद को हद से ज्यादा थकाते हैं, तो आपके दिमाग में एक खतरे की घंटी बजती है कि आपके शरीर को सुरक्षा की जरूरत है।'

तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee
ज्यादा कसरत करने से क्या होता है?
तापसी ने आगे बताया कि शरीर पानी को बाहर निकालने के बजाय उसे जमा करना शुरू कर देता है। फिर पेट के निचले हिस्से की वह चर्बी, जो असल में सिर्फ चर्बी नहीं होती, बल्कि पानी का जमाव भी होता है, वहीं बना रहता है। ज्यादा कसरत करने से यह और बढ़ जाता है। तापसी का मानना है कि लोगों को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

पहले देवी की तरह मानते हैं, बच्चा होने के बाद महिलाओं से की जाती हैं ये उम्मीदें; कियारा ने सुनाया कड़वा अनुभव

तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
हर महिला का शरीर अलग होता है
तापसी ने आगे समझाया कि हर महिला का शरीर अलग होता है और हमें इस बात को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि खुद को बहुत ज्यादा परेशान करने के बाद उन्हें यह बात बहुत देर से समझ आई। तब उन्हें एहसास हुआ कि कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब पेट थोड़ा फूला हुआ दिखता है और कुछ दिन ऐसा नहीं होता।

तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee
न्यूट्रिशनिस्ट ने दी सलाह
उन्होंने कहा 'मेरी न्यूट्रिशनिस्ट ने मुझे समझाया कि पेट के निचले हिस्से में थोड़ी सी चर्बी और थोड़ा सा पानी जमा होना असल में जरूरी होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वहीं आपके प्रजनन अंग होते हैं, जिन्हें सुरक्षा की जरूरत होती है। एक महिला होने के नाते, आपको उस सुरक्षा की जरूरत होती है।' उन्होंने आखिर में कहा, 'यह आपके लिए सेहतमंद है। इसलिए, सिर्फ इंस्टाग्राम पर परफेक्ट दिखने वाली तस्वीरें डालने के लिए, प्लीज खुद को परेशान मत कीजिए। पेट के निचले हिस्से में थोड़ा सा उभार और थोड़ी सी चर्बी होना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।'
विज्ञापन

अस्सी फिल्म का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
तापसी पन्नू का वर्कफ्रंट
तापसी पन्नू को आखिरी बार फिल्म 'अस्सी' में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें