फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Movies: जल्द रिलीज होंगी 'बागी 4' समेत ये फिल्में, साजिद नाडियाडवाला के साथ हुई इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की साझेदारी

Mon, 30 May 2022 02:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान-टाइगर श्रॉफ-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत कई दिलचस्प फिल्मों को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए लाइन-अप किया गया है। एनजीई द्वारा प्रोड्यूस फिल्में जैसे- 'बवाल', 'सनकी', 'बागी 4' को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के बाद ओटीटी पर दिखाया जाएगा। इनके अलावा कार्तिक आर्यन की एक फिल्म को भी दर्शाया जाएगा, जिसका अभी टाइटल तय नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

अमेजन ने किया ट्वीट
अमेजन प्राइम ने ट्विटर पर साजिद नाडियाडवाला के साथ हुई इस साझेदारी की घोषणा की है। ट्विटर ने एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'आपको बेहतरीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दिखाने के लिए एनजीई मूवीज के साथ साझेदारी की गई है। 'बवाल', 'सनकी', 'बागी' समेत आने वाली प्रतिभाओं की कई शानदार फिल्में इनमें शामिल होंगी। कई सालों की यह साझेदारी अभी फिलहाल शुरू हुई है।'

 
विज्ञापन

बता दें कि इन फिल्मों में वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, अहान शेट्टी समेत बॉलीवुड के कई प्रतिभाशाली एक्टर्स नजर आएंगे। इनके अलावा इस साझेदारी से नितेश तिवारी, रवी उद्यावर, समीर विद्वांस, साकेत चौधरी समेत कई दिग्गज निर्देशक भी साथ आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें