फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guneet Monga: 'डल लेक में शूट करना...', कश्मीर में होने वाली जी20 की मीटिंग के लिए उत्साहित हैं गुनीत मोंगा

Fri, 19 May 2023 11:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पहली बार जम्मू और कश्मीर में विदेशी डेलिगेशन आने वाला है। इसे लेकर गुनीत मोंगा भी काफी उत्साहित है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह आगामी समिट के बारे में बात कर रही है।
विज्ञापन
गुनीत मोंगा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ महीने पहले जब ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन हुआ तो भारतीय डॉक्यूमेंट्री एलीफेंट विस्परर को पुरस्कृत किया गया है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा हैं। गुनीत मोंगा बहुत जल्द कश्मीर में होने वाली जी20 की मीटिंग में हिस्सा लेंगी, जिसके लिए वह बहुत खुश हैं। अब हाल ही में गुनीत मोंगाा ने एक वीडियो साझा किया है और अपने फैंस को बताया है कि वह इस समिट में जाने के लिए कितनी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


काफी अहम है कश्मीर
बता दें कि पहली बार जम्मू और कश्मीर में विदेशी डेलिगेशन आने वाला है। इसे लेकर गुनीत मोंगा भी काफी उत्साहित है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह आगामी समिट के बारे में बात कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि क्यों उनके लिए कश्मीर काफी अहम है। उन्होंने कहा, कश्मीर की मेरे दिल में अहम जगह है। उसकी खूबसूरती, कल्चर, लोग और खाना, सब कुछ। वह बहुत अच्छे क्राफ्ट्समैन हैं। 



इसे भी पढ़ें- Devoleena Bhattacharjee : पति को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं 'गोपी बहू', कहा- ट्रू इंडियन मुस्लिम
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व को कश्मीर का अनुभव करना चाहिए
वीडियो में गुनीत आगे कहती हैं, 'मुझे हाल ही में, पता चला कि कश्मीर में अब से कुछ दिनों बाद जी20 समिट होने वाला है। अब से कुछ वर्षों पहले यह कौन सोच सकता था, यह बहुत शानदार है। पूरी दुनिया को कश्मीर की खूबसूरती, कल्चर, हेरिटेज और लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। मैं डल लेक में शूट करना चाहती हूं, यह मेरा सपना है और मुझे लगता है वह किसी दिन सच हो जाएगा। यह बहुत खूबसूरत है। मुझे लगता है विश्व को कश्मीर का अनुभव करना चाहिए।' बता दें कि जी20 की मीटिंग श्रीनगर में 22 मई से 24 मई को होनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें