फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar Awards 2025: कैसे हुए थी प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार की शुरुआत? ऐसे पड़ा था अवॉर्ड का नाम 'ऑस्कर'

Sun, 02 Mar 2025 02:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Oscar Awards 2025: 97वें अकादमी पुरस्कार की शुरुआत से पहले चलिए इसके दिलचस्प इतिहास के बारे में जानते हैं। आखिर सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड की शुरुआत कब, कहां और कैसे हुई?
विज्ञापन
'ऑस्कर अवॉर्ड' का इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन की दुनिया में 'ऑस्कर अवॉर्ड' को सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। अब 97वें अकादमी अवॉर्ड का दुनियाभर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऑस्कर अवॉर्ड 2025 का आयोजन 2 मार्च को शाम 7 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इसे 3 मार्च यानी सोमवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक देखा जा सकता है। इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ'ब्रायन ऑस्कर को होस्ट करेंगे। आइए आपको ऑस्कर अवॉर्ड्स नाइट से पहले इसके दिलचस्प इतिहास के बारे में बताते हैं। आखिर सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड की शुरुआत कब, कहां और कैसे हुई-

विज्ञापन

ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत
ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत की कहानी बेहद दिलचस्प है। साल 1927 की बात है, जब मोशन पिक्चर्स इंडस्ट्री के कुछ लोगों को लगा क्यों न सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े उन लोगों को सम्मानित किया जाए, जो इस क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। उन दिनों एम जी एम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर थे। उन्होंने अभिनेता कॉनरेड नागेल, डायरेक्टर फ्रेड निबलो और प्रोड्यूसर फीड बीटसोन के साथ इस विषय पर चर्चा किया और यहां से ही ऑस्कर अवॉर्ड्स की नींव पड़ी।

36 लोग हुए शामिल
एम जी एम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर की बात बाकि के लोगों को भी काफी पंसद आई थी। आखिर यह सिनेमा से जुड़े हर इंसान की भलाई के लिए उठाया जाने वाले कदम था। फिर उसी साल 11 जनवरी 1927 को कैलिफोर्निया के एंबेसेडर होटल में इस पर चर्चा के लिए एक डिनर पार्टी रखी गई। इस पार्टी में कुल मिलकर 36 लोग शामिल हुए थे। इसी मीटिंग में ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए एक संगठन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ और डगलस फेयरबैंक्स की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारी का चुनाव किया गया। इसके बाद 11 मई 1927 को ऑस्कर अवॉर्ड के इस संगठन को एक एनजीओ के रूप में घोषित कर दिया गया।

पहला ऑस्कर अवॉर्ड
ऑस्कर अवॉर्ड्स को एकेडमी अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। पहले ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए लोगों में इतना क्रेज नहीं था। इस अवॉर्ड नाइट में शामिल होने के लिए पांच डॉलर की टिकट खरीदनी पड़ती थी। वहीं पहला ऑस्कर अवॉर्ड हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था। 16 मई 1929 को होटल के ब्लॉसम रूम में एक डिनर पार्टी का आयोजन हुआ था, जिसमें 15 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें 1927 से लेकर 1928 के बीच में बनी फिल्में शामिल की गई थीं।
विज्ञापन

अवॉर्ड का नाम 'ऑस्कर'
ज्यादातर लोग इस अवॉर्ड को ऑस्कर के नाम से जानते हैं, लेकिन इसका असली नाम ‘अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ है। इस पुरस्कार का आयोजन सबसे पहली बार 16 मई साल 1929 में किया था। ऑस्कर के पहले समारोह को अमेरिका के रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था, जो केवल 15 मिनट तक ही चला था। एएमपीएएस लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक को अकादमी पुरस्कार ट्रॉफी का नाम 'ऑस्कर' रखने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इसका नाम 'ऑस्कर' इसलिए रखा, क्योंकि उन्हें यह ट्रॉफी उनके अंकल ऑस्कर जैसी लगती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें