फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: इस दिन जारी होगा 'छावा' का तेलुगु ट्रेलर, पोस्टर जारी कर निर्माताओं ने समय का भी किया खुलासा

Sun, 02 Mar 2025 12:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chaava: हिंदी भाषा में धमाल मचाने के बाद अब विक्की कौशल की 'छावा' तेलुगु भाषा में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, अब इसके तेलुगु ट्रेलर के बारे में जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, अब यह फिल्म तेलुगु भाषा में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान पर आधारित इस फिल्म के अब तेलुगु ट्रेलर पर अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

फिल्म का तेलुगु ट्रेलर
गीता आर्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन इस हिट फिल्म को अब तेलुगु दर्शकों के लिए ला रहा है। अब उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने कल यानी 3 मार्च को सुबह 10 बजे ट्रेलर जारी करने का फैसला किया है। तेलुगु डबिंग की गुणवत्ता पर खास काम किया गया है और उम्मीद है कि फिल्म तेलुगु राज्यों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी।

इस दिन तेलुगु में रिलीज होगी फिल्म
निर्माताओं ने पोस्टर साझा किया है। तेलुगु में यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, कमाई की बात करें तो 'छावा' हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 438.31 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। साथ ही यह फिल्म पहले ही 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं, अब यह फिल्म 500 करोड़ रुपये कमाने की ओर कदम बढ़ा रही है।
Thunderbolts: मार्वल की थंडरबोल्ट्स का बड़ा धमाका, दुनियाभर में रिलीज से एक दिन पहले भारत में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, छावा में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और नील भूपालम भी हैं। फिल्म में आशुतोष राणा सरसेनापती हंबीरराव मोहिते की भूमिका में नजर आए हैं। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है, जबकि दिव्या सोयराबाई की भूमिका में नजर आईं।
Baaghi 4 Poster Release: टाइगर को जन्मदिन का तोहफा ‘बागी 4’ का नया पोस्टर रिलीज, खून से लथपथ दिखे बर्थडे बॉय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें