फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022: भारत की ओर से सरदार उधम और शेरनी समेत 14 फिल्में शॉर्टलिस्ट, किसी एक के नाम पर लगेगी मुहर

Thu, 21 Oct 2021 11:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार भारत से ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेट करने के लिए कुल 14 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े और महत्त्वपूर्ण पुरस्कार 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस अवॉर्ड को जीतने के लिए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने भी अपनी कमर कस ली है। इस बार भारत की ओर से इस अवॉर्ड में नॉमिनेट करने के लिए कुल 14 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भारत से चुनी गई इन फिल्मों को आधिकारिक एंट्री के तौर पर ऑस्कर्स के लिए भेजा जाएगा।

इस बार ऑस्कर के लिए चुनी गई इन 14 फिल्मों की लिस्ट में हाल ही में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम से लेकर विद्या बालन की फिल्म शेरनी समेत अन्य फिल्में शामिल हैं। ऑस्कर के लिए नॉमिनेट इन फिल्मों में सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि कई साउथ फिल्म्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन

मंडेला - फोटो : सोशल मीडिया

रीजनल फिल्मों की बात की जाए तो योगी बाबू की मंडेला और मलयालम फिल्म नयट्टू भी इस लिस्ट में शामिल है। इन 14 फिल्मों में से किसी एक फिल्म को अगले साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री तौर पर भेजा जाएगा। 

 

सरदार उधम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए आने वाले हफ्तों में एक 15 सदस्यीय ज्यूरी इन 14 फिल्मों को देखने के बाद इनमें से एक के नाम पर मुहर लगाएगी। वहीं, इस बार ऑस्कर्स में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटैगरी के लिए भी फिल्म भेजी जाएगी। मशहूर फिल्ममेकर शाजी इन करुण इस ज्यूरी के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन

शेरनी - फोटो : सोशल मीडिया

94वें ऑस्कर अवॉर्ड का यह समारोह अगले साल मार्च में आयोजित किया जाएगा। बीते साल कोरोना की वजह से यह फंक्शन वर्चुअली आयोजित किया गया था। हालांकि, इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स को पहले की तरह आयोजित किया जा सकता है। भारत की ओर से शॉर्टलिस्ट की गई इन फिल्मों की स्क्रीनिंग कोलकाता के बिकोली सिनेमा में होगी। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें