आजकल भारतीय कलाकार सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अगले साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में कई भारतीय चेहरे देखने को मिलेंगे। ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित करने वाली 'द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस' ने इस बार बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को इसमें मेंबर बनने के लिए निमंत्रण भेजा है।
इसमें आमिर खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों को न्यौता भेजा गया है। लेकिन हैरानी वाली बात ये हैं इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम कहीं भी शामिल नहीं है।
वहीं डायरेक्टर के रूप में मृणाल सेन और गौतम घोष को बुलाया गया है। सूनी तारापोरेवाला और बुद्धदेब दासगुप्ता का नाम राइटर की लिस्ट में लिखा गया है।
कॉस्टूयूम डिजाइनर अर्जुन भसीन, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर आनंद पतवरधन को भी इंवाइट किया गया है। 'पीके', 'काबली' और 'स्लमडॉग मिलेनियर' के साउंड डिजाइनर अमृता प्रीतम दत्ता का नाम भी इसमें शुमार है।
हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछली बार 683 लोगों को बुलाया गया था वहीं अब 744 इंवाइट जारी किए गए हैं।