फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत ने '2.0' के प्रमोशन के लिए उड़ाया 100 फीट ऊंचा बैलून

Thu, 29 Jun 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'2.0'
विज्ञापन
रजनीकांत की आने वाली फिल्म '2.0' के प्रमोशन की शुरूआत हो चुकी है। रजनीकांत का प्रमोशन करने का अंदाज तो जग-जाहिर है। इस बार उन्होंने शुरुआत की है हॉट एयर बैलून से। 100 फीट ऊंचे एयर बैलून पर रजनीकांत और अक्षय कुमार के 2.0 की तस्वीरों को प्रिंट किया गया है। फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत लॉस एंजेलिस की गई है। 
विज्ञापन


इसके लिए लॉस एंजेलिस की पहाड़ियों पर लिखे 'हॉलीवुड' के पास से एक हॉट एयर बैलून उड़ाया गया जिस पर सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी सी फोटो बनी हुई है। ये बैलून लंदन, दुबई, पूर्वी दक्षिण एशिया के कुछ देश, ऑस्ट्रेलिया से होते हुए भारत आएगा। इसका अगला स्टॉप सेंट फ्रांसिसको बताया जा रहा है।

फिल्म में रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार और एमी जैक्सन भी नजर आने वाले हैं।  

जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी खत्म होने वाली है लेकिन फिल्म अगले साल रिलीज होगी। पहले बताया जा रहा था कि फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी लेकिन बाद में इसकी रिलीज को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया। ऐसे में रजनीकांत इस फिल्म का अनोखा प्रमोशन कर फैंस में फिल्म का क्रेज और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  2.0 all set to rule the world....... pic.twitter.com/lojsNXURCU — Raju Mahalingam (@rajumahalingam) June 29, 2017
pic.twitter.com/A6xkX8ryRC — Raju Mahalingam (@rajumahalingam) June 29, 2017
Thalaivar set to fly high in the sky ..... pic.twitter.com/Pn5lpbH5gg — Raju Mahalingam (@rajumahalingam) June 28, 2017
प्रमोशन का इससे नायाब तरीका और कोई नहीं हो सकता। इससे पहले रजनीकांत अपनी फिल्म 'कबाली' के प्रमोशन के लिए प्लेन पर कबाली प्रिंट करवा चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें