फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी पचड़े में फंसे ओरी, 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में पुलिस ने भेजा समन

Wed, 19 Nov 2025 09:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Orry Summoned: बॉलीवुड हस्तियों के दोस्त ओरी मुश्किलों में फंस गए हैं। ड्रग्स से जुड़े मामले में अब ओरी को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है।
विज्ञापन
ओरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सेलेब्स के मित्र और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। ओरी को 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। ओरी को कल सुबह 10 बजे एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट के सामने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। यह जानकारी खुद मुंबई पुलिस की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


ओरी को भेजा मुंबई पुलिस ने समन
पुलिस ने ओरी को गुरुवार सुबह दस बजे एंटी नारकोटिक्स सेल घाटकोपर दफ़्तर में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का आदेश दिया है। अभी तक पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इतनी बड़ी रकम और ड्रग तस्करी जैसे संवेदनशील मामले में ओरी का नाम सामने आना बॉलीवुड और सोशल मीडिया दोनों जगह बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।

पहले भी विवादों में फंस चुके ओरी
लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब ओरी किसी विवाद में आए हों। इसी साल मार्च में वे वैष्णो देवी दर्शन के लिए अपने दोस्तों के साथ गए थे। उस दौरान एक होटल में उन्होंने कथित तौर पर शराब पार्टी की थी, जबकि कटरा और वैष्णो देवी क्षेत्र में शराब पीना सख्त प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है। इस मामले में भी पुलिस ने ओरी समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। हालांकि वह विवाद समय के साथ शांत हो गया, लेकिन अब 252 करोड़ की ड्रग तस्करी जैसा गंभीर आरोप बेहद भारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन





यह खबर भी पढ़ें: डेनियल रेडक्लिफ ने नए हैरी पॉटर को लिखा लेटर, बताया- डोमिनिक समेत स्टारकास्ट को झप्पी देना चाहते हैं अभिनेता

कौन हैं ओरी?
ओरी बी-टाउन पार्टियों, फिल्म स्टार्स की गेदरिंग और स्टारकिड्स के साथ अपनी फ्रेंडली ट्यूनिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। चाहे न्यासा देवगन हों, जाह्नवी कपूर हों या सारा अली खान- ओरी लगभग हर बॉलीवुड इवेंट में अपने सिग्नेचर पोज के साथ दिखाई देते हैं। हाल ही में आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी ओरी का एक खास कैमियो नजर आया था, जिसके बाद वे और ज्यादा चर्चा में आ गए थे।

ओरी ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनालिटी को लेकर दिलचस्प बात कही थी। जब उनसे पूछा गया कि आखिर वो हैं कौन, तो ओरी ने कहा था कि वे खुद को एक गायक, गीतकार, फैशन डिजाइनर, क्रिएटिव डायरेक्टर, स्टाइलिस्ट, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, शॉपिंग पर्सन और कभी-कभी फुटबॉल खिलाड़ी तक मानते हैं। उनका कहना था कि जिंदगी सपने देखने और हर मौके को पकड़ने का नाम है। यही अंदाज़ शायद उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे अलग बनाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें