खुशी कपूर-जान्हवी संग दिया हटकर पोज
ओरी सोशल मीडिया पर अपने एक सिग्नेचर पोज के लिए जाने जाते हैं। वह किसी के साथ जब पोज देते हैं तो उसके ऊपर अपना हाथ अलग स्टाइल में रखते हैं। इसे वह ओरी मैजिक कहते हैं। हालिया फोटो में यह पोज नहीं दिखा। जान्हवी और उनकी बहन खुशी कपूर के साथ ओरी ने बिल्कुल नया पोज दिया है। उनके हाथ इस बार पीछे की तरफ हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: उर्वशी रौलेता ने किया ओरी के साथ प्रैंक, इस मजेदार वीडियो पर सेलेब्स-फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
ओरी, करण जौहर और विशाल जेठवा
- फोटो : इंस्टाग्राम@orry
करण जौहर-विशाल के साथ दिखा सिग्नेचर स्टाइल
करण जौहर और विशाल जेठवा के साथ जरूरी ओरी ने अपना पुराना वाला पोज दिया है। करण ने भी अलग अंदाज में ओरी के साथ पोज दिया। वहीं विशाल जेठवा ओरी के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए काफी खुश नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: उर्वशी रौतेला का ओरी के साथ दिलचस्प वीडियो, फैंस को याद आया शाहरुख और करीना कपूर की फिल्म का सीन
इन फिल्मों में भी नजर आए ओरी
ओरी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही एक्टिव नहीं रहते हैं। वह खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ में एक्टिंग कर चुके हैं। साथ ही वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में नजर आए। अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का भी ओरी हिस्सा हैं।