नीतीश भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश भारद्वाज ने कहा, 'गीता मूल रूप से युद्ध के मैदान के बीच में कर्तव्य की भावना सिखाती है। हमारी लाइफ का स्ट्रग्ल भी मुख्य रूप से इमोशनल, युद्ध के मैदान हैं। श्लोक 11.32 में अर्जुन को एक योद्धा के रूप में अपना कर्तव्य निभाने के लिए भी कहा गया था, जो कि बुराई से लड़ना है। कृष्ण के पूरे श्लोक को ठीक से समझना चाहिए। वह कहते हैं कि मैं शाश्वत काल हूं जो हर चीज को मार डालूंगा; इसलिए हर कोई मर जाएगा भले ही आप उन्हें न मारें, इसलिए अपना कर्तव्य निभाएं'।