फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सफेद सागर: रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज

Fri, 02 Oct 2026 08:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhay Verma: 'ऑपरेशन सफेद सागर' में नजर आए अभिनेता सिद्धार्थ और अभय वर्मा हाल ही में उन असली हीरोज से मिले, जिनकी कहानी को उन्होंने पर्दे पर दिखाया है। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
विज्ञापन
सिद्धार्थ और अभय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @verma.abhay_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ और अभय वर्मा 1 अक्तूबर को अंबाला एयर फोर्स स्टेशन में गोल्डन एरोज की 75वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युद्ध के वीरों और उनके परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कार्यक्रम में असली वीरों और उनके परिवारों से मिलना दोनों कलाकारों के लिए बेहद खास रहा।
विज्ञापन


अभय वर्मा ने शेयर की तस्वीरें
अभय वर्मा ने इस खास शाम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह असली युद्ध नायकों और उनके परिवारों के साथ नजर आ रहे हैं।अभय ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि एक आम नागरिक के तौर पर स्क्वाड्रन 17 गोल्डन एरोज के 75 साल पूरे होने के मौके पर बहादुर जवानों और उनके परिवारों के साथ समय बिताना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है।

अभिनेता ने टोनी सर, कमल मैम और अलका मैम के साथ भी तस्वीर शेयर की। उन्होंने उन्हें अपनी कहानी के 'ओजी' यानी असली लोगों के तौर पर बताया और उनका आशीर्वाद लेने की बात कही।
विज्ञापन


इसके अलावा अभय ने अलका आहूजा के साथ भी तस्वीर शेयर की। अलका आहूजा स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा की पत्नी हैं, जिनका किरदार सीरीज में सिद्धार्थ ने निभाया था।
विज्ञापन

सिद्धार्थ और अभय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @verma.abhay_
ऑपरेशन सिंदूर के हीरो से भी मिले अभय
अभय वर्मा ने ग्रुप कैप्टन आर.एस. सिद्धू के साथ भी तस्वीर शेयर की। उन्होंने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित सच्चा लीडर और 'ऑपरेशन सिंदूर' का हीरो बताया। इसके अलावा उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर धालीवाल के असली दोस्तों से भी मुलाकात की और उन्हें अपना दोस्त बताया।

ये भी पढ़ें- सीजेपी प्रोटेस्ट: 'आंदोलन तब तक जारी रहेगा...', विशाल ददलानी प्रदर्शन में शामिल, दिया बड़ा बयान; देखें वीडियो

एक तस्वीर में अभय ने सिद्धार्थ के किरदार अजय आहूजा और अपने किरदार धालीवाल के कनेक्शन को याद करते हुए लिखा, 'आहूजा धाली फॉर लाइफ एंड बियॉन्ड।' वहीं, अलका आहूजा की एक तस्वीर के साथ उन्होंने उन्हें 'वीर नारी' कहकर सम्मान दिया।

अभय ने इस खास शाम की कई छोटी-छोटी झलकियां भी शेयर कीं, जिनमें कार्यक्रम में पहने गए बैज और धालीवाल के असली दोस्तों के साथ उनकी तस्वीरें शामिल हैं। 

देखें तस्वीरें- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें