नील नितिन मुकेश ने कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म '3जी' में किस के अलावा भी बहुत कुछ है। इस फिल्म को सिर्फ किस के साथ जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
नील नितिन मुकेश एक साक्षात्कार के दौरान तब बिफर पड़े, जब उनसे '3जी' फिल्म में सोनल चौहन के साथ उनके 30 चुंबन दृश्यों के बारे में पूछा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में इस तरह के सिर्फ तीन दृश्य हैं और उन्हें भी बहुत सलीके से फिल्माया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में किस सीन के अलावा भी बहुत कुछ है।
नील ने कहा कि किसी भी फिल्म के बारे में सिर्फ यह प्रचारित करना कि उसमें किस सीन की भरमार है यह फिल्म को नुकसान पहुंचाती है। मेरी फिल्म '3जी' में उतने ही किस सीन हैं जितनी कि इन दिनों बॉलीवुड में बन रही किसी भी फिल्म में होते हैं। शांतनु रे छिब्बर निर्देशित फिल्म '3जी' 15 मार्च को प्रदर्शित हो रही है।