फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होगा 'चेन्नई' और 'मुंबई' में घमासान

Wed, 14 Aug 2013 03:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरहिट हो गई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को टक्कर देने के लिए 15 अगस्त को मुंबई के दो डॉन पड़े परदे पर आ रहे हैं। अब टिकट खिड़की पर 'चेन्नई सुपरकिंग' वर्सेस मुंबई का रोमांचक मैच होगा।
विज्ञापन


एकता कपूर के बैनर की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' गुरुवार को रिलीज हो रही है। यह फिल्म 'वंस अपॉन एक टाइम इन मुंबई' का सीक्वल बताई जा रही है।

हालांकि कहानी और कलाकारों के स्तर पर यह नई फिल्म पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग होगी। पिछली फिल्म की कहानी में दाउद अब्राहिम और हाजी मस्तान की जिंदगी से प्रेरित किरदारों को रखा गया था।
विज्ञापन


इस बार की कहानी बिल्कुल नई और काल्पनिक होगी। यहां पर दो गैंगस्टर एक लड़की की वजह से टकराते हुए दिखेंगे। इन गैंगस्टरों की भूमिका अक्षय कुमार और इमरान खान ने निभाई है। सोनाक्षी सिन्हा प्रेम त्रिकोण का तीसरा सिरा हैं।

पुरानी फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, कंगना रणावत और प्राची देसाई मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में हाजी मस्तान का रोल अजय देवगन और दाउद इब्राहिम का रोल इमरान हाशमी ने किया था।

मिलन लूथरिया निर्देशित इस फिल्म के डायलॉग रजत अरोड़ा ने लिखे हैँ। पहले इस फिल्म को ईद के मौके पर ही नौ अगस्त को रिलीज होना था। बाद में इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें